×

रेबीज ग्रस्त कुत्ते के काटने के एक माह के अंदर ही हो गयी युवक की मौत

रेबीज ग्रस्त कुत्ते के काटने के एक माह के अंदर ही हो गयी युवक की मौत

*मेरो पहाड़*

बाराकोट (चम्पावत) – बाराकोट विकास खण्ड के नदेडा निवासी एक युवक की कुत्ते के काटने के एक माह के अंदर मौत हो गयी । नदेडा बर्दाखान निवासी प्रयाग दत्त जोशी(41)पुत्र श्री गिरीश चंद्र जोशी, हाल निवास, फरीदाबाद (दिल्ली) का दिनांक 29 मार्च 2024 को रेबीज बीमारी से आकस्मिक निधन हो गया । प्रयाग को 26 फरवरी 2024 को कुत्ते ने काट लिया था, उन्हें एंटी रेबीज के इंजेक्शन भी लगाए जा रहे थे। होली तक प्रयाग पूर्ण रूप से स्वस्थ प्रयाग को अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें एम्स, दिल्ली में भर्ती कराया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा बताया गया की उनपर रेबीज के लक्षण पूर्ण रूप से आ गए है , उन्हें तत्काल मुखर्जी नगर में रेबीज वार्ड में आइसोलेट कर दिया गया। जहां उनकी 72 घण्टे बाद मृत्यु हो गयी । प्रयाग दिल्ली में फार्मेसिटिकल कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक (रीजनल मैनेजर)के रूप में कार्य करते थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

पुलिस के ट्रैफ़िक वॉलिंटियर्स कर रहे है यातायात व्यवस्था में सहयोग ।

Next post

चम्पावत जिले के पुलिस उपाधीक्षक विपिन चन्द्र पंत कल होंगे सेवानिवृत्त जिलाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियो कर्मचारियों ने दी उन्हें भावभीनी विदाई ।