×

कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा का डोर टू डोर सम्पर्क जारी । अपार जनसमर्थन से गदगद हेमा ने ठोका जीत का दावा ।

कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा का डोर टू डोर सम्पर्क जारी । अपार जनसमर्थन से गदगद हेमा ने ठोका जीत का दावा ।

*मेरो पहाड़*

टनकपुर/कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा का डोर टू डोर सम्पर्क जारी ।अपार जनसमर्थन से गदगद हेमा ने ठोका जीत का दावा । कहा जीत के बाद पालिका को मॉडल बनाने के प्रयास किये जायँगे। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा नगर के बुद्धिजीवी लोग उनके साथ हैं। क्षेत्र की जनता का रुझान कांग्रेस की ओर है। और उनकी जीत पक्की है। उन्होंने दावा किया है। कि जीतने के बाद वह नगर पालिका परिषद टनकपुर को पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान दिलाने का कार्य करेंगी। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करना ही उनका मुख्य उद्देश्य होगा आज भी जनता स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं के लिए भटक रही है। आपको बता दे कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा ने निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही अपनी कमर कस ली है। हेमा वर्मा ने कहा कि जनता का व्यापक समर्थन उन्हें मिल रहा है। हर गली मोहल्लों में कांग्रेस के पक्ष में जनता की भीड़ उमड रही है। जो बताता है कि इस बार उनकी जीत पक्की हैं। इस दौरान उनके दर्जनों समर्थकों ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की मतदाताओं से अपील की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

*चुनावी हलचल* मेरो पहाड़ की चुनावी हलचल में आज निर्दलीय प्रत्याशी नासिर हुसैन से चुनावी प्रचार पर सीधी बातचीत।

Next post

टनकपुर के ग़ांधी मैदान में दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेले का कलश यात्रा व आकर्षक झांकी के साथ हुआ शुभारम्भ ।