×

टनकपुर के ग़ांधी मैदान में दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेले का कलश यात्रा व आकर्षक झांकी के साथ हुआ शुभारम्भ ।

टनकपुर के ग़ांधी मैदान में दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेले का कलश यात्रा व आकर्षक झांकी के साथ हुआ शुभारम्भ ।

* मेरो पहाड़*

टनकपुर के गांधी मैदान में हरेला क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय उत्तरायणी कौतिक मेले का कलश यात्रा व आकर्षक झांकी के साथ शुभारम्भ हो गया है । इस मेले  का उद्घाटन बुज़ुर्गजन भोला दत्त व रघुवर दत्त गहतोड़ी के द्वारा सयुक्त रूप से किया गया । 14 व 15 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के तहत आज टनकपुर शारदा घाट से गांधी मैदान तक छोलिया नृत्य और कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओ , छोलिया दलों व स्थानीय लोगो ने प्रतिभाग किया । हरेला क्लब के अध्यक्ष अजय गुरुरानी ने बताया कि इस अवसर पर कलश यात्रा व झांकियां निकली गयी उद्घाटन, दीपप्रज्वलन, के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न शिक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन कर मेधावी छात्रों, खिलाड़ीयों, एवं टॉपर छात्रों का सम्मान व हरेला छात्रवृति वितरण सब जूनियर व जूनियर स्कूली बच्चों
की सांस्कृतिक प्रतियोगितायें ,रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे,
संरक्षक धर्मेंद्र चंद डीडी धामी धीरेंद्र खर्कवाल अजय गुरुरानी, एम एन जोशी , अनिल गडकोटी, अजय देउपा एडवोकेट एल डी गहतोड़ी कैलाश गहतोड़ी कैलाश गडकोटी अमित जोशी सुमन वर्मा हैमा जोशी सुनीता गहतोड़ी विधा जुकरिया सहित आदि लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा का डोर टू डोर सम्पर्क जारी । अपार जनसमर्थन से गदगद हेमा ने ठोका जीत का दावा ।

Next post

संकल्प सेवा समिति सीम तल्लादेश के तत्वावधान में गंगनान मेले का हुवा आयोजन मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी ने किया मेले का शुभारंभ ।