स्वाला में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण गाढ़ गधेरों से प्यास बुझाने को मजबूर।



*मेरो पहाड़*
चंपावत। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर स्वाला गांव में इन दिनों पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीण गाढ़ गाढ़ेरों से प्यास बुझाने को मजबूर है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्दी व्यवथा ठीक करने की मांग उठाई है।
शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य हेमचंद्र भट्ट ने बताया कि चंपावत जिले के स्वाला गांव में 80 से अधिक परिवार निवास करते हैं। लेकिन वहां पांच पेज लाइन होने के बाद भी पेयजल संकट पैदा हो गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि गांव के कुछ अराजक तत्व बार-बार पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त करते रहे हैं। जिससे पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। साथ ही ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्दी पेयजल आपूर्ति ठीक करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में 22 लख रुपए की लागत से पेयजल निर्माण कार्य किया गया था। लेकिन उसके बाद भी तेज संकट बना हुआ है।












