×

टनकपुर के बिचई गाँव मे युवक का शव मिलने से सनसनी जांच में जुटी पुलिस ।

टनकपुर के बिचई गाँव मे युवक का शव मिलने से सनसनी जांच में जुटी पुलिस ।

*मेरो पहाड़*

चम्पावत के टनकपुर स्थित बिचई गाँव मे रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवक के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह घूमने जा रहे लोगो ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक शव मिला होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली।
मृतक युवक की पहचान अमोश पुत्र जेम्स मैसी उम्र 17 विष्णुपुरी कॉलोनी वार्ड नंबर 11 के रूप में हुई है।
परिजनों का कहना है कि युवक शनिवार की शाम 6:30 बजे से घर से लापता था, जिसके संबंध में उन्होंने शनिवार रात करीब 11 बजे स्थानीय कोतवाली में भी सूचना दी थी। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

स्वाला में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण गाढ़ गधेरों से प्यास बुझाने को मजबूर।

Next post

चंपावत: परियोजनाओं की सफलता केवल धन खपाना नहीं , बल्कि उन व्यक्तियों को एहसास होना चाहिए कि सरकार ने वास्तव में ली उनकी सुध- परियोजना निदेशक।