पूर्णागिरि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था के साथ व्यापारियों के हितों को ध्यान में रख कर वाहनों के संचालन करने की करी मांग । तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन ।





*मेरो पहाड़*
टनकपुर (चम्पावत) – टनकपुर के व्यापारी द्वारा आज तहसीलदार पूर्णागिरि के माध्यम से जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन भेजा गया। जिसमें पूर्णागिरि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था के साथ व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर वाहनों के संचालन करने की मांग की गई व्यापारी ने कहा है कि पूर्णागिरि मेले के दौरान विगत कुछ वर्षों से पुरानी टंकी पानी की टंकी से पूर्णागिरि मेले के लिए वाहनों का संचालन किया जा रहा है उनका कहना है कि इस क्षेत्र में व्यापारियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों कोचिंग क्लास जाने वाली बच्चों व फल सब्जियों के व्यापारियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन जाम लगने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है । किस कारण इसके लिए अलग से व्यवस्था की जानी चाहिए । इस अवसर राकेश कुमार ,राकेश अग्रवाल, दिनेश खर्कवाल सौरभ कलखुड़िया, नवीन , नवनीत जोशी, धीरेंद्र खर्कवाल, दीपक ,नवीन बबली ,कपिल ,अनिल ,कैलाश चंद्र, मोहित गड़कोटी आदि लोग मौजूद रहे ।






