×

चंपावत: सिप्टी निवासी बुजुर्ग 6 दिन से लापता पुलिस में गुमशुदगी दर्ज।

चंपावत: सिप्टी निवासी बुजुर्ग 6 दिन से लापता पुलिस में गुमशुदगी दर्ज।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

चंपावत: सिप्टी क्षेत्र के थलीसीम निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग अमर राम पुत्र संतोष राम बीते 24 सितंबर को अचानक लापता हो गए काफी खोज बीन करने के बाद उनका कुछ सुराग नहीं लग पाया जिस पर परिजनों ने कोतवाली चंपावत में गुमशुदगी दर्ज कराई है सिप्टी क्षेत्र के पीएलबी गोविंद सिंह महर ने बताया 24 सितंबर की सुबह उन्हें चंपावत की ओर आते देखा गया था तब से उनका कुछ पता नहीं है
कोतवाल चंपावत प्रताप सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया गुमशुदा बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी गई है बुजुर्ग का पता चलते ही परिजनों को सूचित किया जाएगा वही बुजुर्ग के लापता होने से परिजन काफी परेशान है परिजनों नेेे जनता से बुजुर्ग का कुछ सुराग मिलने पर चंपावत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।


खबरे शेयर करे :