×

वन विभाग ने पिंजरा लगाकर 50 बंदरों को पकड़ा ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, बंदरों का किया जाएगा वदियाकरण।

वन विभाग ने पिंजरा लगाकर 50 बंदरों को पकड़ा ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, बंदरों का किया जाएगा वदियाकरण।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

वन क्षेत्रधिकारी शारदा पूरन चंद्र जोशी नें बताया विभागीय टीम नें ग्राम पंचायत उचोलीगोठ में पिंजरा लगा कर लगभग पचास बंदरो को पकड़कर नैनीताल जनपद के रानीबाग भेजा। जहाँ बंदरो का आधुनिक मशीनों द्वारा बधियाकरण किया जाएगा। बंदरो के पकड़े जाने से ग्रामीणों नें राहत की सांस ली है।
रेंजर पीसी जोशी नें बताया मानव वन्य जीव संघर्ष के तहत बधियाकरण रूटीन अभियान के तहत चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पिंजरा लगा कर बंदरो को पकड़नें का अभियान चलाया जा रहा है। बंदरों को पकड़ने के बाद उन्हें काठगोदाम के रानीबाग सेंटर में भेजा जाता है, जहाँ उनका विशेष आधुनिक मशीन से बधियाकरण किया जाता है। जिसके बाद बंदरों को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ दिया जाता है।ग्राम पंचायत उचोलीगोठ के ग्रामीणों नें बताया काफी लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र में बंदरो का आतंक बढ़ रहा था। कई बार आक्रामक बंदरो द्वारा स्थानीय लोगों को घायल किया जाता रहा हैं, व किसानो की फसलों को भी काफ़ी नुकसान पंहुचाया गया हैं। बंदरो के आतंक से निज़ात दिलाये जाने हेतु कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों द्वारा वन महकमे के अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसके पश्चात वन विभाग नें संज्ञान लेते हुए पिंजरा लगाकर बंदरों को पकड़ना शुरू किया, तब कहीं जाकर ग्रामीणों नें राहत की सांस ली हैं।


खबरे शेयर करे :
Previous post

कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने एनएच 09 (स्वाला) का किया स्थलीय निरीक्षण ।कहा मार्ग के स्थाई समाधान के लिए तैयार किया जाएगा प्लान ।

Next post

चंपावत: सिप्टी निवासी बुजुर्ग 6 दिन से लापता पुलिस में गुमशुदगी दर्ज।