×

चुनाव बहिष्कार किसी भी समस्या का समाधान नहीं है । जिलाधिकारी ने बाराकोट के ग्रामीणों से बैठक कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन।

चुनाव बहिष्कार किसी भी समस्या का समाधान नहीं है । जिलाधिकारी ने बाराकोट के ग्रामीणों से बैठक कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन।

मेरो पहाड़

चम्पावत- विधानसभा लोहाघाट अंतर्गत बर्दाखान- बिसराडी- आली मोटर मार्ग में डामरीकरण एवं सुदृडीकरण के कार्य की मांग तथा क्वारखोली- पम्दा मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण के साथ ही बर्दाखान- आली से धरगड़ी तक मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय द्वारा स्वयं पहल करते हुए ग्रामीणों के साथ बैठक व वार्ता कर उन्हें मतदान हेतु जागरूक व प्रेरित किया गया जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव बहिष्कार किसी भी समस्या का समाधान नही है । उन्होंने ग्रामीणों से उनकी समस्या के निस्तारण के लिए चुनाव बाद करने का आश्वासन दिया । जिसके बाद ग्रामीण मतदान हेतु सहमत हुए ।ग्रामीणों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई पहल को सकारात्मक रूप से लेते हुए चुनाव बहिष्कार की घोषणा को वापस लेते हुए पूर्ण आश्वस्त किया कि वह लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में अपने मताधिकार का अवश्य ही उपयोग करेंगे । इससे पूर्व जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों से उक्त समस्याओं के बारे में जानकारी मांगी । व आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए ।बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मोहन सिंह पलडिया, खंड विकास अधिकारी लोहाघाट अशोक कुमार वर्मा, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेंद्र गिरी ग्राम प्रधान बिसराडी निर्मल नाथ सहित नंदा वल्लभ । नन्द बल्लभ बगौली पुष्कर सिंह, बहादुर राम, कल्याण राम आदि उपस्थित रहे।चुनाव बहिष्कार किसी भी समस्या का समाधान नहीं है । जिलाधिकारी ने बाराकोट  के ग्रामीणों से बैठक कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

दोगाडी रेंज के चेला बीट में गश्त पर रहे वन कर्मियों पर हाथियों का हमला बाइक छोड़ भागे वन कर्मी तो बाइकों पर किया तोड़फोड़ ।

Next post

चम्पावत जिला निर्वाचन की अभिनव पहल, मतदान कार्मिकों के सरलीकरण के लिए पीठासीन अधिकारियों को थमाये पेन ड्राइव ।