×

दोगाडी रेंज के चेला बीट में गश्त पर रहे वन कर्मियों पर हाथियों का हमला बाइक छोड़ भागे वन कर्मी तो बाइकों पर किया तोड़फोड़ ।

दोगाडी रेंज के चेला बीट में गश्त पर रहे वन कर्मियों पर हाथियों का हमला बाइक छोड़ भागे वन कर्मी तो बाइकों पर किया तोड़फोड़ ।

*मेरो पहाड़*

टनकपुर (चम्पावत)- दोगाडी रेंज के चेला बीट में गश्त से लौट रहे वन कर्मियों पर जंगली हाथियों द्वारा हमला कर उनकी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया । दोगाडी वन रेंज के रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि रोज की तरह वन दरोगा ओम प्रकाश के नेतृत्व में गश्त पर निकले वन कर्मी चेला बीट सँख्या52 छीनी पर अपनी बाइकों को खड़ी कर गश्त कर रहे थे तभी हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया जंगली इन हाथियों को अपनी ओर आते देख वन कर्मी अपनी बाइकों को छोड़ जान बचाकर भाग निकले । तब इन हाथियों ने इनकी खड़ी बाइकों में तोड़फोड़ कर दी व घसीट कर पाँव से कुचल दिया । बाद में क्षतिग्रस्त इन मोटरसाइकिलों को अन्य वाहनों के माध्यम से लाया गया।दोगाडी रेंज के चेला बीट में गश्त पर रहे वन कर्मियों पर हाथियों का हमला बाइक छोड़ भागे वन कर्मी तो बाइकों पर  किया तोड़फोड़ ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चम्पावत पुलिस की टैक्सी वाहन चालकों को हिदायत – न करे रोड़वेज परिसर के यात्रियों से छीनाझपटी।

Next post

चुनाव बहिष्कार किसी भी समस्या का समाधान नहीं है । जिलाधिकारी ने बाराकोट के ग्रामीणों से बैठक कर उनकी समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन।