×

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू । चंपावत जिले के दो मूल्यांकन केन्द्रों में 60 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का होना है मूल्यांकन ।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू । चंपावत जिले के दो मूल्यांकन केन्द्रों में 60 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का होना है मूल्यांकन ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चम्पावत – उत्तराखंड विद्ययालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। 27 मार्च से 10 अप्रैल तक चलने वाले इस मूल्यांकन कार्य के लिए चंपावत जिले में हिंदी, गणित, अंग्रेजी ,विज्ञान, कला सहित विभिन्न विषयों की 60 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है । जिसके लिए चंपावत जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गये है । जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट व राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर सम्मिलित है। जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले के लोहाघाट में हाई स्कूल की 36 हजार व इंटर की 3000 पुस्तकों का मूल्यांकन कार्य होना है । जबकि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर मूल्यांकन केंद्र में हाई स्कूल की 17 हजार व इंटर की 2700 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है । जिसके लिए अंकेक्षण ,परीक्षक, प्रधान परीक्षक को परीक्षण दिया गया । उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य निष्पक्ष व ईमानदारी से हो इसके लिए सभी को निर्देशित किया गया ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चम्पावत जिले में 75 माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रथम चरण का प्रशिक्षण*

Next post

आईटीबीपी के शहीद नन्दन सिंह चम्याल के गाँव में बेटे के जन्मदिन में अचानक सपत्नी पहुँच गये कमांडेंट डीपीएस रावत ।