सूखे का दंश झेल रहे खेतीखान क्षेत्र के किसानों ने क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन ।





*मेरो पहाड़*
खेतीखान (चम्पावत) लगभग 5 माह से अधिक समय से बारिश न होने के कारण नगदी फसलों के चौपट होने से निराश खेतीखान क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय को भेजा ज्ञापन । ज्ञापन मेंकहा गया है कि जिले के पटटी क्षेत्र खेतीखान व धुनाघाट में बीते 5 माह से बातिश न होने के कारण यहाँ के किसानों की नगदी फसल आलू, सोयाबीन, राजमा सहित दलहनी फसल चौपट हो गयी है । लोन लेकर आलू सहित अन्य बीज बोए गये थे लेकिन लंबे समय से बारिश न होने से उनकी फसल सुख गयी है ।उन्होंने कहा कि जिस कारण किसानों को बहुत आर्थिक नुकसान हो गया है । उन्होंने जिलाधिकारी से क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है । ज्ञापन में क्षेत्र केसभी जनप्रतिनिधियों , किसानों व स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर किए है ।






