×

माँ पूर्णागिरि मन्दिर परिसर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुभारंभ ।

माँ पूर्णागिरि मन्दिर परिसर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुभारंभ ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़ *

पूर्णागिरि (टनकपुर) उत्तर भारत का प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मन्दिर परिसर के कालीमंदिर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ हो गया । पूर्णागिरि मन्दिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि आज 14 मई से 20 मई तक टेड़ी पुलिया काली मंदिर पूर्णागिरि मन्दिर परिसर में बाल व्यास कपिल देव जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ किया गया । उन्होंने बताया सुबह पूर्णागिरि मुख्य मंदिर से कथा स्थान टेडी पुलिया काली मंदिर तक स्थानीय महिलाओं, व्यापारियों, पूर्णागिरि मंदिर समिति के लोगो, पुलिस, जिला पंचायत, जिलाप्रशासन के लोगो द्वारा कलश यात्रा निकाली गई । उन्होंने बताया कि कथा प्रतिदिन 1 बजे से सायं तक होगी । 21 मई को पूजा अर्चना हवन यज्ञ के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन कर समापन किया जाएगा । इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष भुवन पाण्डेय, थानाध्यक्ष काली मंदिर , देवनाथ गोस्वामी, मंदी के पुजारी, मन्दिर समिति के सभी सदस्य, व्यापारी , सहित श्रद्धालुओं नें प्रतिभाग किया।


खबरे शेयर करे :
Previous post

लालकुआं – हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार और स्कूटी की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत।

Next post

सूखे का दंश झेल रहे खेतीखान क्षेत्र के किसानों ने क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन ।