*प्रदेशभर के साथ ही चम्पावत जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया लोक पर्व फुलदेई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया फूल देई पर्व *






*मेरो पहाड़*
चम्पावत – उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई आज प्रदेशभर के साथ ही चम्पावत जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया । इस अवसर पर गाँव घरों में बच्चों द्वारा विभिन्न परिधानों में हाथों में सजी थालियों में रँगविरंगे फूलों के साथ देहली पूजन किया व बदले में परिजनों ने उपहार में मिठाइयां उपहार व रुपये दिए । वही देहरादून में मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री ने सपरिवार रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत ‘फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार’ गाते हुए त्यौहार मनाया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्रदेशवासियों को फूल देई के त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुए देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। जो हमारी संस्कृति की पहचान कराते है ।






