×

चम्पावत जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओं को झांसा देकर जेवरात व अन्य कीमती सामानों की चोरी करने वाली गैग गिरफ्तार ।

चम्पावत जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओं को झांसा देकर जेवरात व अन्य कीमती सामानों की चोरी करने वाली गैग गिरफ्तार ।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

चम्पावत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को झांसा देकर उनके जेवरात व कीमती सामान उड़ाने वाली गैंग को टनकपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । क्षेत्र में लंबे समय से बर्तन बेचने के बहाने जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओं के जेवरात व कीमती सामान गायब करने की सूचना आ रही थी पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा सभी थाना चौकियों में इस सम्बंध में निर्देश दिए गये थे । आज श्रीमती ममता विलियम्स पत्नी विल्सन विलियम्स निवासी टनकपुर जनपद चंपावत की दी गई तहरीर के आधार पर थाना टनकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 72 / 2024 धारा 420 ipc बनाम बर्तन बेचने वाली महिला नाम पता अज्ञात बाबत बर्तन बेचने वाली महिला नाम पता अज्ञात द्वारा वादिनी व उसकी ननद को बहला फुसलाकर पुराने बर्तन सोने का मंगलसूत्र दो सोने की अंगूठी व अन्य जेवरात बदलने की व उनके बदले नए जेवरात वापस करने का लालच देकर धोखाधड़ी करते हुए जेवरात व बर्तन हड़प लेने हड़प लेने के संबंध में पंजीकृत किया गया था श्रीमान पुलिस अधीक्षक चंपावत महोदय द्वारा त्वरित उक्त घटना का अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया उक्त अभियोग के अनावरण हेतु श्रीमान क्षेत्राधिकारी टनकपुर महोदय के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक टनकपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार टनकपुर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर बरेली पीलीभीत उधम सिंह नगर के मार्ग में पढ़ने वाले सीसीटीवी कैमरा की मॉनिटरिंग की गई एवं उक्त घटना के अनावरण हेतु सर्विलांस टीम का भी सहयोग प्राप्त किया गया दिनांक 1/7/ 2024 को उक्त गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास के उपरांत उक्त घटना को अंजाम देने वाले गैंग को धोखाधड़ी /चोरी के माल के साथ सैलानी गोट टनकपुर जंगल बारूद कोठी के पास से गिरफ्तार किया गया है **गिरफ्तार अभियुक्त गण का विवरण निम्नवत है (1) सविता पत्नी राजदेव मल्हार निवासी चित्र कोली थाना रजौली जिला नवादा बिहार उम्र 45 वर्ष (2) गायत्री पत्नी राजेंद्र मल्हार निवासी उपरोक्त उम्र 45 वर्ष (3) आरती पत्नी नरसिंह निवासी उपरोक्त उम्र 40 वर्ष (4) ममता पुत्री झमलाल निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष अभियुक्त गण से बरामदा माल का विवरण(1) अभियुक्त सविता के पास से बरामदा एक मोबाइल टच स्क्रीन रेडमी ग्रे कलर, तीन जोड़ी सफेद धातु की पायल, (2) अभियुक्त गायत्री के पास से बरामदा 2 जोड़ी सफेद धातु की पायल (3) अभियुक्त आरती के पास से बरामदा एक हरे रंग का प्रिंटेड पर्स एक पीली धातु का मंगलसूत्र एक जोड़ी सफेद धातु की पायल (4) अभियुक्त ममता के पास से बरामदा एक छोटा पर्स,एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, एक पीली धातु का मंगलसूत्र अभियुक्ताओं से हुई बरामद की
के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 380, 411, 120 (b) भादवि की वृद्धि की गई है उक्त महिला अभि. द्वारा अन्य जगह भी उक्त प्रकार की घटना को अंजाम देना ज्ञात हुआ है जिसके संबंध में विवेचना जारी है उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करवाया जा रहा है गिरफ्तारी में नियुक्त पुलिस टीम का विवरण (1) श्री योगेश उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर (2) श्री सुरेंद्र सिंह कोरंगा वरिष्ठ उप. कोतवाली टनकपुर (3) श्री ओम प्रकाश उपनिरीक्षक थाना टनकपुर (4) श्री राकेश उप निरीक्षक थाना टनकपुर (5) श्री मनोज जलाल उपनि.थाना टनकपुर (6) हेड कांस्टेबल मतलब खान sog चंपावत(7) कांस्टेबल गिरीश भट्ट एसओजी चंपावत(8) कांस्टेबल 05 नासिर हुसैन थाना टनकपुर (9) महिला हेड कांस्टेबल भावना(10) महिला हेड कांस्टेबल दीपा थाना टनकपुर (11) महिला होमगार्ड हिमानी वर्मा (12) महिला होमगार्ड श्रुति पाल अभियुक्त गण से कल बरामदा माल की कीमत 150000


खबरे शेयर करे :
Previous post

डॉक्टर रखोलिया को रियल लाइफ फाइटर सम्मान ।

Next post

जिले में करोड़ों रुपए की लागत से तैयार होंगी विभिन्न परियोजनाएं, । नाबार्ड की बैठक में 15 जुलाई तक प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश ।