सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित बृहद पौधरोपण कार्यक्रम में गीता धामी ने किया प्रतिभा वही बालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना भी की।






*मेरो पहाड़*
चम्पावत। सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में सीएम की धर्मपत्नी गीता धामी ने मंगलवार को चम्पावत क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया।
सबसे पहले उन्होंने ऐतिहासिक बालेश्वर मन्दिर के दर्शन कर पूजा अर्चना की और सभी के लिए सुख शांति की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये व पर्यटन को बढावा देने के लिये मन्दिर के पुजारी जी से विस्तृत जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने नर्सिंग कॉलेज प्रागंण में तेज पत्ता, उतीस, बोतल ब्रश के पौध लगाये। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य रश्मि रावत, हरीकान्त शर्मा, ज्योति गोदियाल, अलका, महेश के अलावा नर्सिंग कॉलेज के 60 छात्र-छात्राओं के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा, बाराकोट ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील पुनेठा, शंकर पाण्डे, गोविन्द सामन्त, मुकेश महराना, कैलाश बोहरा, प्रकाश बिनवाल, शोभा पुनेठा, पारस महर, शंकर जोशी के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने पौध लगाये और ‘पेड़ लगाओ जीवन बचाओ’ का नारा दिया।







