सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित बृहद पौधरोपण कार्यक्रम में गीता धामी ने किया प्रतिभाग । कहा जनभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण को आगे बढ़ाया जा सकता है ।





*मेरो पहाड़*
टनकपुर (चम्पावत) सेवा संकल्प फाउण्डेशन के तत्वाधान में टनकपुर के विभिन्न स्थानों में पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के तहत गीता धामी द्वारा ककराली गेट के समीप एमडीएम स्कूल, विजन स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ ही स्थानीय समाजसेवियों तथा स्पोटर्स स्टेडियम के फुटबाल टीम के खिलाड़ियों के साथ ककराली क्षेत्र में आम, अमरूद, नीबू कटहल, सहजन के फलदार पौध व अर्जुन, पीपल, पिलखन, जामुन आदि के छायादार पौध लगाये गये। इस अवसर पर श्रीमती धामी द्वारा छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियत्रण में वृक्षों के महत्व को बताते हुए कहा कि हमें प्रकृति को साफ एवं शुद्ध रखने हेतु पेड़,पौधों की रक्षा करनी होगी,यह हम सभी का दायित्व है । इस अवसर पर जनमिलन केन्द्र ग्राम थ्वालखेड़ा में आयोजित बैठक में श्रीमती धामी द्वारा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पौध रोपण किया गया तथा बृक्ष के महत्व के बारे में जानकारी देने के साथ लोगों से संवाद किया गया जिसमे स्थानीय सुन्दर सिंह बोरा, नारायण सिंह महर, गिरीश जोशी, दीपा बोहरा, शशांक गोयल, वरिष्ठ महिला सुन्दरी देवी, जानकी देवी तथा रूची श्रीवास्तव, विशाल सिंह. हरगोविन्द आदि ने प्रतिभाग किया,
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह महर ने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक पौध रोपित कर धरा को हरा बनाने के सपने को साकार करने में बढ़चढ़ कर आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित हेमा जोशी ने इस गोष्ठी में महिलाओं के इस वृक्षारोपण व वृक्षों को बचाने में अहम भूमिका के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर थ्वालखेडा जनमिलन केन्द्र में स्थानीय युवाओं, समूह की महिलाओं, क्षेत्रवासियों को समाजसेवी श्रीमती धामी द्वारा आम, लीची, अमरूद, नीबू सहित विभिन्न फलदार प्रजाति के छायादार पौध भी वितरित किये गये।
इसके अतिरिक्त राजकीय पालीटैक्निक में आयोजित कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक के प्राध्यापक जितेन्द्र प्रसाद, विजय नेगी व अंकित कुमार, राम कुमार, रिचा खर्कवाल आदि के साथ श्रीमती धामी द्वारा पालीटेक्निक परिसर में आम, अमरुद आदि के पौध लगाये गए।

इस दौरान समाजसेवी श्रीमती धामी द्वारा उप जिला चिकित्सालय टनकपुर के महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, इमरजेंसी वार्ड में रोगियों के साथ भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और उनको फल, जूस आदि भी वितरित किए गए।







