×

जाना था साढ़े चार सौ किलोमीटर अटक गयी मात्र 4 किलोमीटर में ।

जाना था साढ़े चार सौ किलोमीटर अटक गयी मात्र 4 किलोमीटर में ।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

लोहघाट – रोडवेज बस को जाना था साढ़े चार सौ किलोमीटर अटक गई मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर । लोहाघाट से दिल्ली जा रही उतराखण्ड रोडवेज बस मात्र 4 किलोमीटर दूरी पर यात्रियों को दगा दे गई । जिस कारण यात्रियों की खूब फजीहत हुई । लोहाघाट से दिल्ली जा रही है उत्तराखंड परिवहन की बस सँख्या यूके 07 पीए 4219 लोहाघाट से मात्र 4 किलोमीटर की दूरी तक चली ही थी कि गाड़ी के डीजल पाइप फटने से गाड़ी में धुँए का गुब्बार निकल गया । जिसका कारण यात्री में खासी दहशत फैल गयी सभी ने आनन फानन में बस से उतर कर राहत की सांस ली में । बाद में चालक ने उच्य अधिकारियों को इसकी सूचना दी तभी पास से गुजर रहे कर्मचारी नेता नागेन्द्र जोशी व भूपेश देव ने यात्रियों की वैकल्पिक व्यवस्था कर उन्हें गंतव्य के लिए रवाना किया। ये वाकिया आये दिन होता आ रहा जब सड़क पर आए दिन रोडवेज की बसे खड़ी देखी जा रही है ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

पुराने बर्तन खरीदने के नाम पर झांसा देकर 6 महिलाओं से सोना-चांदी के गहने ठगने का मामला संज्ञान में आया है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा किया दर्द।

Next post

मां पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन कल से बंद ।नहीं चलेगी 25 जून से टनकपुर बरेली मेला स्पेशल ट्रेन।