धुरा जिला पंचायत सीट से हिमानी बोहरा ने मारी बाजी क्षेत्र में खुशी की लहर । समर्थकों ने मनाया जश्न ।






*मेरो पहाड़*
जिला पंचायत की धुरा सीट से हिमानी बोहरा विजयी घोषित हो गयी है । हिमानी के निर्वाचित होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है । उनके समर्थकों ने इस जीत पर जश्न मनाया । लोगो का कहना है कि क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर बोहरा के बड़े कद का हिमानी को बहुत लाभ मिला जिससे जिला पंचायत सदस्य पद पर उनकी जीत दर्ज हुई । इससे क्षेत्र के विकास में गति मिलेगी ।हिमानी बोहरा की जीत को युवा नेतृत्व और सामाजिक विकास की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीण समस्याओं, महिलाओं की भागीदारी और शिक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी थी।






