जनकान्डे जिला पंचायत से अशोक माहरा ने मारी बाजी । सरल स्वभाव के चलते मतदाताओं ने उगते सूरज को किया प्रणाम ।





*मेरो पहाड़*
जिला पंचायत की जनकान्डे सीट से अशोक माहरा ने मारी बाजी । सरल स्वभाव के चलते हर क्षेत्र के मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए उगते सूरज पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाया । अशोक के व्यवहार से लोग पगले से उन्हें विजय बनाने का मन बना चुके थे । जैसे ही मतपेटी खुली जनकान्डे क्षेत्र से एकतरफा मत मिलने से अशोक की एकतरफा जीत सुनिश्चित हो गयी । अशोक माहरा ने 758 मतों से जीत हासिल की । उनकी इस जीत पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है । अशोक ने कहा कि जनता के इस समर्थन का अभिनन्दन करते हुए उन्हें विश्वास जताते है कि उनके किये वायदे को वह पुरा करने की कोशिश करँगे ।






