×

लोहाघाट में सोनिया ने नए वोटरों को दिलाई सत प्रतिशत मतदान की शपथ

लोहाघाट में सोनिया ने नए वोटरों को दिलाई सत प्रतिशत मतदान की शपथ

  1. *मेरो पहाड़*

चंपावत । लोहाघाट नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के और छोर में हर वर्ग एवं उम्र के मतदाताओं को यह एहसास कराया जा रहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आपकी एक वोट का कितना महत्व है। जिलाधिकारी नवनीत पांडे के दिशा निर्देशन में गांव गांव घर घर ऐसे स्थान में भी वोट देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जहां पांच वोटर भी एक साथ बैठे हुए हैं, यानी हर स्थान में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में नित्य संचालित योग शिविर में शामिल सभी मतदाताओं को योग निदेशिका का सोनिया आर्य द्वारा शपथ दिलाई जा रही है। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में हर परिवार के वोटरों को न केवल वोट देना है बल्कि अपने आसपास, नातेदार रिश्तेदारों परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित कर एक जागरूक मतदाता होने का परिचय भी देना है। हमने अपनी जागरूकता का परिचय इस रूप में भी देना है कि चंपावत जिले के लोगों ने सत प्रतिशत मतदान किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन । स्वीप द्वारा जिले के दूरस्थ तलियाबांज व नोलापानी में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Next post

अद्वैत आश्रम मायावती में संपन्न हुआ युवा सम्मेलन।