×

चम्पावत जिले में 23.45 करोड़ की लागत से दो विकास योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास।

चम्पावत जिले में 23.45 करोड़ की लागत से दो विकास योजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले के दो विकास योजनाओं के साथ ही प्रदेश में 8275 .51करोड़ की लागत से 17 विभागों की 122 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री कार्यालय देहरादून से वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री ने चम्पावत जिले के मां बाराही धाम देवीधुरा में मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोहाघाट स्पोर्ट्स स्टेडियम का लोकार्पण किया । जिले के मुख्य विकास अधिकारी एस के सिंह ने बताया कि आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल रूप से प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही चंपावत जिले के 23.45 करोड़ की लागत से दो विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें मंदिर माला मिशन की तहत माँ बाराही धाम देवीधुरा में 12.53 करोड़ की लागत से शिलान्यास व लोहाघाट स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10.92करोड़ की लागत से निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया ।
वही लोकार्पण और शिलान्यास में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा बताया कि आज मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश भर में विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया जिसमें चंपावत जिले की दो योजनाएं भी सम्मिलित है ।जो आदर्श चंपावत की ओर बढ़ता एक और कदम है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मोहित पाठक , ब्लाक प्रमुख चम्पावत, बाराकोट, अपर जिलाधिकारी हेमन्त वर्मा सहित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे


खबरे शेयर करे :
Previous post

नशे के विरुद्ध चम्पावत पुलिस का सफल अभियान 4.35 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Next post

भारतीय समाज की पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 127 वीं जयंती पर सावित्रीबाई फुले सांयकालीन स्कूल पटरानी में विभिन्न कार्यक्रम हुए।