बूम रेज के बस्तिया में वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, गोष्ठी के साथ विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन ।
*मेरो पहाड़*
प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी चम्पावत के निर्देशानुसार तथा वन क्षेत्राधिकारी बूम के नेतृत्व में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बस्तियां, में वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर विद्यालय में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रकाश भट्ट ने की। गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को वन्य प्राणियों के महत्व और पारिस्थितिक तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में वन्य जीवों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में
अनुष्का कुमारी, कक्षा 9 – प्रथम स्थान ,दीपांशु बोहरा, कक्षा 10 – द्वितीय स्थान तथा काव्य सिंह अधिकारी, कक्षा 10 – तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर विद्यालय से सहायक अध्यापक श्रीमती नमिता जोशी, भुवन चंद्र गढकोटी, गिरीश बिष्ट, देव सिंह राणा, भुवन चंद्र जोशी तथा वन विभाग से वन क्षेत्राधिकारी बूम गुलजार हुसैन, वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी, सुरेंद्र बोहरा, श्री चंद्र कुंवर बिष्ट, वन बीट अधिकारी दिव्यांशु, योगेश चंद्र जोशी, नारायण दत्त जोशी, वन रक्षक प्रियंका, निशा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


