बागेश्वर जिले के कपकोट प्राथमिक विद्यालय का अतुलनीय प्रयास विद्यालय के एक साथ 40 बच्चों का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के लिए चयन।




- मेरो पहाड़ * बागेश्वर – प्राइवेट विद्यालयों में मारामारी को सबक सिखाता राजकीय प्राथमिक विद्यालय कपकोट के 40 बच्चों का एक साथ सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन । विद्यालय स्टाफ रात 9 बजे तक कक्षा चलाते थे उनकी मेहनत से एक बच्चे ने मैथ में 150 में से 150 अंक हासिल किये कर कीर्तिमान बनाया ।जो शिक्षकों के लगन, सेवाभाव व समर्पण को तो दर्शाता है साथ ही वह उन लोगों भी आईना दिखता है जो अपने कार्य के प्रति उदासीन रहकर संसाधनों को जिम्मेदार ठहराते है
। आज इस प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के डी शर्मा व सहायक अध्यापिका मंजू गाड़िया जी की मेहनत के साथ ही समस्त अभिभावक गण भी प्रशंसा के पात्र है जिन्होंने सरकारी शिक्षा व सार्वजनिक व्यवस्था पर श्रद्धा व विश्वास कर इतनी बड़ी संख्या में अपने पाल्यों के प्रवेश विद्यालय में कराए है। क्या इस विद्यालय कें प्रयास से सरकारी शिक्षा के दिन बहुरेंगे क्या सरकारी शिक्षक की जिम्मेदारी व समाज में मान ,सम्मान स्वाभिमान पुनः स्थापित हो सकेगा ।







