चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस ।स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आश्रितो को किया गया सम्मानित।




मेरो पहाड़

स्वतंत्रता दिवस की 78 वी वर्षगाँठ चम्पावत जिले में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई । इस अवसर पर जिलेभर में स्कूली बच्चों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी । तथाध्वजारोहण कर मिठाई बांटी गई । जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इसके साथ ही जिले के पूर्णागिरि तहसील टनकपुर, लोहाघाट, चम्पावत, पाटी बाराकोट मंच तहसीलों में उपजिलाधिकारीयो व विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में विभागाध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण कर मिठाई बांटी गई । कलेक्ट्रेट सभागार में सेनानियों के चित्रो में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई ।तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया । तथा पौधरोपण किया गया । इसके साथ ही जिले में बने 71 अमृत सरोवरों में भी ध्वजारोहण के साथ ही बृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किये गये । जिले सेनानी पार्क खेतीखान, लोहाघाट, बाराकोट , सुखीढांग, में सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया ।






