उत्तराखंड वन विकास निगम के चेयरमैन, और चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, देहरादून शासकीय आवास में ली अंतिम सांस।





*मेरो पहाड़*
(उत्तराखंड) चम्पावत के पूर्व विधायक वन विकास निगम के चेयरमैन कैलाश गहतोड़ी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने ने अपने शासकीय आवास देहरादून में अंतिम सांस ली। पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे कैलाश गहतोड़ी का इलाज अमेरिका से भी चला था। पिछले कुछ समय पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर दौरे पर पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के आवास में गये। जिसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर देहरादून ले जाया गया था। जहां मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने ने अपने शासकीय आवास देहरादून में अंतिम सांस ली। पूर्व विधायक वन विकास निगम के चेयरमैन कैलाश गहतोड़ी अपनी पत्नी और दो बेटों को रोता बिलखता छोड़े गए।






