हल्द्वानी वन प्रभाग की जौलासाल रेंज में दृष्टि वन सुरक्षा अभियान ने जनसहभागिता की मिसाल कायम की।






*मेरो पहाड़*
(उत्तराखंड) नैनीताल = हल्द्वानी वन प्रभाग की जौलासाल रेंज में इन दिनों वन अग्नि की रोकथाम हेतु वन विभाग की पूरी टीम गांव-गांव शहर शहर विद्यालय में पर्यटन स्थल पर सड़कों में हर जगह वन विभाग के कर्मचारी दिन-रात लोगों को समझ रहे हैं कि जंगलों में आग ना लगाई जाए जिससे जंगलों को काफी नुकसान पहुंचता है और हम लोगों को अच्छी हवा पानी और इत्यादि की काफी समस्याएं होती है अगर जंगल ही नहीं रहेगा तो हमारा जीवन काफी दिक्कत में आ जाएगा आपको बता दे की जब हमारी वन क्षेत्र अधिकारी सुनील शर्मा से हमारी बात हुई तो उन्होंने बताया कि लगातार वन विभाग की टीम 24 घंटे कड़ी निगरानी रख रही है जंगलों में आपको बता दे की आग की लपटों में खेल रही है पर लोगों को कोई परवाह नहीं है हमारा सभी क्षेत्रवासी और सभी लोग से हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि जंगलों को आग ना लगाई जाए जंगलों को बचाया जाए जिससे आप लोगों को आने वाले टाइम पर कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े अगर जंगल ही नहीं रहेगा तो हमारा जीवन कैसे रहेगा और जंगलों में जलती बीड़ी,सिगरेट जंगल में ना फेक, यदि कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाये तो उसे रोके तथा ऐसे शरारती एवं आसमाजिक तत्वों को पकड़ने में वन कर्मियों का सहयोग करें । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने के साथ ही उसे उचित पुरस्कार दिया जाएगा। वनों में आग लगना कानूनन अपराध है तथा संबंधित के विरुद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जा सकती है।
दृष्टि अभियान में जनमानस को स्थानीय भाषा में वनों में आग लगने के कारणों, रोकथाम एवं नियन्त्रण किया जा रहा है। साथ ही रेंज स्तर पर वनाग्नि नियन्त्रण एवं रोकथाम हेतु संचालित एवं प्रचलित गतिविधियों एवं प्रयासों के बारे में भी लोगो को बताया जा रहा है।
दृष्टि अभियान में दृष्टिः वनाग्नि नाम से व्हट्सएप ग्रुप संचालित है, जिसमें सक्रिय सदस्यों की संख्या निरन्तर बढ़ रही है, इससे जुड़कर ग्रुप मे कोई भी व्यक्ति वनाग्नि सुरक्षा, रोकथाम एवं नियन्त्रण में अपने स्वंय के बेहतर प्रयासों, अनुभवों, तकनीक एवं ज्ञान को साझा कर सकता है। ग्रुप में वनाग्नि घटना के फोटों विडियों तथा जानकारी देने पर वनकर्मियों द्वारा त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से वनाग्नि घटनाओं को नियन्त्रित किया जा रहा है। ऐसे बेहतर प्रयासों को रेंज स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। यह व्हट्सएप ग्रुप परस्पर जनसंवाद एवं विचार विमर्श का बेहतर माध्यम साबित हो रहा है।
दृष्टि अभियान निश्चित तौर पर वनाग्नि सुरक्षा, सतर्कता, नियन्त्रण एवं रोकथाम तथा जन जागरूकता एवं प्रचार.प्रसार की दिशा में एक अभिनव प्रयास है, इस अभियान में जनभागीदारी एवं जागरूकता एक अहम कढ़ी है, वन सम्पदा एक राष्ट्रीय धरोहर है, तथा प्रत्येक नागरिक का यह कर्त्वय है कि वह इसके संरक्षण एवं सुरक्षा में अपना सक्रिय योगदान दें।
दृष्टि अभियान में उप राजिक राकेश सिंह वन दरोगा, धरम सिंह मेहता, रजत नाथ, अवतार सिंह, वन बीट अधिकारी. दीपक परिहार, सुमित खर्कवाल, श्री पंकज सकलानी, योगेश कुमार, विशाल बर्मन श्याम इत्यादि अपने क्षेत्रों में सक्रिय है।






