टनकपुर के काकी फार्म वेलफेयर सोसाइटी में कृष्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।




*मेरो पहाड़*

काकी फार्म वेलफेयर सोसाइटी टनकपुर द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें नन्हे नन्हे बच्चे कृष्ण बनकर और राधा बनकर प्रतिभा दिखा रहे हैं वही वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नवल किशोर तिवारी ने बताया कि हमारी सोसाइटी में धूमधाम से कृष्ण जन्म उत्सव मनाया जाता है और काकी फार्म वेलफेयर सोसाइटी में जगह-जगह से लोग आकर कृष्णा लीला का आनंद लेते हैंकार्यकर्ताओं में अध्यक्ष नवल किशोर तिवारी, संरक्षक जगदीश जोशी, उपाध्यक्ष शेखर पंत, सचिव रविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष कुशाल सिंह राणा, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा साहू, संयोजक करता कुमारी रितु चौहान, सनौली बोहरा, हेमा बिष्ट, किरन भंडारी, उषा जोशी, सदस्य देवी दत्त पंत, भीम रजवार, राजीव भट्ट, और अन्य आदि लोग मौजूद रहे।






