×

आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । पारम्परिक रीति रिवाज से किया गया श्रद्धालुओं का स्वागत ।

आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । पारम्परिक रीति रिवाज से किया गया श्रद्धालुओं का स्वागत ।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

टनकपुर (चम्पावत) – कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज पर्यटक आवास गृह टनकपुर से आदि कैलाश यात्रा के चौथे दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । श्री गंगा नगर राजस्थान से लगभग 60 सदस्यीय यह दल टनकपुर से चंपावत ,लोहाघाट, पिथौरागढ़ होते हुए आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन करेगा ।10 मई से प्रारंभ इस यात्रा में 8 दल के लोग प्रतिभाग कर रहे हैं । जिसमें से 6 दल काठगोदाम होते हुए जबकि दो दल टनकपुर होते हुए आदि कैलाश जायँगे । इस अवसर पर बोलते हुए कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि
वही श्रद्धालुओं का कहा है कि चम्पावत में उनका गर्म जोशी व नायाब तरीके से स्वागत किया गया । यह बहुत सुखद अनुभव है तथा यहाँ से आदि कैलाश की यात्रा बहुत अच्छी होगी । कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज पहली बार चंपावत जिले से आदि कैलाश की यात्रा को भेजी गई है यात्रियों की टोली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया यात्रा वापसी में काठगोदाम होते हुए जाएगी वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चंपावत जिले को आदर्श चंपावत जिला बनाने के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने की एक मुहिम चलाई गई है इसी के आधार पर लगातार पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।इससे पूर्व यात्रियों का कुमाउँनी रीति रिवाज से किया गया स्वागत।


खबरे शेयर करे :
Previous post

पूर्णागिरि मेले के दौरान श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर जाय ताकि जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले। को लेकर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन।

Next post

कुमाऊँ आयुक्त ने जनजातीय क्षेत्र का दौरा कर विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिये निर्देश । ग्रामीणों से वार्ता कर समस्याओं को नजदिक से जाना ।