कुमाऊँ आयुक्त ने जनजातीय क्षेत्र का दौरा कर विकास योजनाओं में तेजी लाने के दिये निर्देश । ग्रामीणों से वार्ता कर समस्याओं को नजदिक से जाना ।






*मेरो पहाड़*
टनकपुर- कुमाऊं के आयुक्त दीपक रावत ने नेपाल सीमा से लगे जनजाति गांव खिरद्वारी का दौरा कर विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए । प्रधानमंत्री जनमन योजना में शामिल खिरद्वारी गांवका 18 मई को दौरा करते हुए आयुक्त ने कहा कि वनरावतों के इसगांव के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सड़क सहित सभी जरूरीसुविधाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।आयुक्त रावत ने खिरद्वारी को सड़क से जोड़ने, स्वास्थ्य सेवा बेहतरकरने, बिजली व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं मुहैय्या करने कोकहा। आयुक्त ने सोलर सिंचाई योजना सहित खिरद्वारी के कईक्षेत्रों का मुआयना किया। दौरे में डीएम नवनीत पांडे, एसडीएमआकाश जोशी, बीडीओ कवींद्र सिंह रावत, सीएमओ डॉक्टर केकेअग्रवाल सहित कई अधिकारी थे।
पोथग्राम पंचायत को 2023 में पीएम जनमन योजना में शामिल किया गया है। इसके जरिए गांवके आधारभूत ढांचे को सशक्त कर तेजी से विकास करने का लक्ष्यहै। वैसे इस वक्त खिरद्वारी गांव के विकास के बुरे हाल है। गांवसड़क से 12 किलोमीटर दूर है। इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है।पढ़ाई के लिए आठवीं से आगे की कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली के
खंभे लगे हैं, लेकिन इनमें करांट नहीं है।






