Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुमाऊं शिल्पकार उत्थान समिति ने सिविल स्टोर कैनाल कॉलोनी बनबसा पर निवासरत 14 भूमिहीनों को मुख्यमंत्री से पट्टे देने की करी मांग ।

*मेरो पहाड़*

बनबसा – कुमाऊँ शिल्पकार उत्थान समिति में सिविल स्टोर कैनाल कॉलोनी बनबसा पर निवासरत 14 भूमिहीन लोगों को भूमि के पट्टे देने की मुख्यमंत्री से मांग की है । समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि कैनाल कालोनी में लंबे समय सर 45 परिवार रहते थे जिनमें से 14 परिवारों के पास न तो मकान है नही अपनी भूमि जिस कारण इन्हें बहुत असुविधा हो रही है समिति ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर के माध्यम से इन भूमिहीनों को मकान वह पटे देने की मुख्यमंत्री से मांग करी है ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र कुमार, दीपा भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, रामपाल, राजेश राम, शीला, डिकर सिंह बोहरा, अरमान अहमद, और अन्य लोग मौजूद रहे