शहरी क्षेत्रों के साथ -साथ ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में भी मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस । लोगों ने बढ़चढ़ कर किया प्रतिभाग ।शहरी क्षेत्रों के साथ -साथ ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में भी मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस । लोगों ने बढ़चढ़ कर किया प्रतिभाग ।





*मेरो पहाड़*
चम्पावत – दशवा अंतराष्ट्रीय योग दिवस चम्पावत जिले के शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रो में भी मनाया गया ।इस अवसर पर सुबह से ही लोगो ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया । जिले के खेतीखान ,देवीधुरा, पाटी, बाराकोट , लोहाघाट , पुल्ला, मुड़ियानी सहित अनेकों स्थानों पर लोगों द्वारा विभिन्न प्रकार के आसन ,प्राणायाम, व योगों का अभ्यास किया गया । राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड़ियानी में चैकुनिबोरा, बाजरी कोट , राकरी फुलारा मुड़ियानी आदि गांवों के सैकडों योग साधकों द्वारा प्रतिभाग किया गया । योग कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व योग को उत्सव के रूप में मना रहा है । यह सब प्रधानमंत्री जी की पहल का ही नतीजा है ।इस अवसर पर पूर्ण चन्द्र फुलारा,तारा दत्त पाण्डेय, गिरीश चन्द्र पंत, शंकर दत्त फुलारा,अशोक बिष्ट, चंदन सिंह, सुरेश चंद्र जोशी ,सुरेश चंद्र तिवारी, देवेंद्र मेहरा, नारायणदत्त शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।






