×

सेवा पखवाड़े के तहत छीनिगोठ तल्ली में चलाया गया बृहद स्वच्छता अभियान। लोगो को किया गया स्वच्छता के प्रति जागरूक ।

सेवा पखवाड़े के तहत छीनिगोठ तल्ली में चलाया गया बृहद स्वच्छता अभियान। लोगो को किया गया स्वच्छता के प्रति जागरूक ।

*मेरो पहाड़*

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाये जा रहे सेवा पखवाडे के तहत आज छीनी गोठ तल्ली में बृहद स्वच्छता अभियान चलाकर जगह जगह सफाई की गई व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधान इंद्र देव विश्वकर्मा के नेतृत्व में पंचायत घर , सड़क , मैदान सहित विभिन्न स्थानों में बृहद स्वच्छता की गई व लोगों को प्लाटिक से होने वाले नुकसान के बारे व कूड़े को कूड़े दान में डालने के लिए प्रेरित किया गया ।
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी रश्मि जोशी , पंचायत विकास अधिकारी विवेक वर्मा , क्षेत्र पंचायत सदस्य नायक गोठ बोरागोठ छीनी गोठ तल्ली ममता देवी ,ग्राम पंचायत सदस्य पुष्पा गहतोड़ी, संगीता टम्टा ,हेम राज सुनील नरियाल, राजन जोशी, श्याम सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह बिष्ट,संजय चोड़ाकोटी,महिला समूह संगठन अध्यक्ष श्रद्धा तिवारी कमला महर ,ममता तिवारी, भावना गहतोड़ी ,लक्ष्मी तिवारी ,ज्योति बिष्ट, दीपा पाण्डेय ,लक्ष्मी देवी, इंदिरा देवी छोटी बहन पायल प्रियांशु बिष्ट ,राहुल कुमार सहित ग्रामीण ,अधिकारी कर्मचारी व मेरो पहाड़ के संपादक नवीन भट्ट मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Previous post

नवरात्रि के पहले दिन से टनकपुर में रामलीला मंचन का शुभारंभ, पहले दिन दिखाया गया नारद मोह का प्रसंग।

Next post

*सरकारी कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने तहसील का किया गहन निरीक्षण*