×

*सरकारी कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने तहसील का किया गहन निरीक्षण*

*सरकारी कामकाज में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने तहसील का किया गहन निरीक्षण*

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

 

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बुधवार सायं चंपावत तहसील का औचक और गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज की पारदर्शिता, दक्षता और जनता के प्रति सेवा सुधार को सुनिश्चित करना था।

इस दौरान उन्होंने तहसील के आपदा कंट्रोल रूम, मालखाना, उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, भूलेख एवं अन्य विभागीय पटलों का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत में जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में स्थापित आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत पंजिका का अवलोकन कर आपदा प्रबंधन में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में रिस्पांस टाइम कम कर तत्काल कार्यवाही की जाए और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

 

सके बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार ने तहसील स्थित मालखाना का निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाने में रखी गई पुरानी बंदूकों और अन्य वस्तुओं के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी वस्तुओं का व्यवस्थित रिकॉर्ड और लेखा-जोखा रखा जाए और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए, ताकि कोई अनधिकृत गतिविधि न हो।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय का भी दौरा किया। उन्होंने लंबित मामलों की जानकारी ली और उनके निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय मिल सके।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने तहसील में जनता के लिए उपलब्ध सुविधाओं, जैसे पेयजल और बैठने की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई बनाए रखने, कार्य में पारदर्शिता बरतने और जनता के प्रति सहयोगपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया।  मनीष कुमार ने कहा कि उनका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों को अधिक जन-केंद्रित और प्रभावी बनाना है, जिससे आम जनता को बेहतर सेवा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी चंपावत अनुराग आर्या, तहसीलदार ईश्वर राम, नाजिर सहित तहसील चंपावत के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

सेवा पखवाड़े के तहत छीनिगोठ तल्ली में चलाया गया बृहद स्वच्छता अभियान। लोगो को किया गया स्वच्छता के प्रति जागरूक ।

Next post

*अंतर्राष्ट्रीय फार्मासिस्ट डे पर जिलाधिकारी ने समर्पित फार्मासिस्ट योगेश कनौजिया को किया सम्मानित*