×

पुलिस की त्वरित कार्यवाही से 24 घण्टे के अंदर बाराकोट क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक की हुई घर वापसी ।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही से 24 घण्टे के अंदर बाराकोट क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग बालक की हुई घर वापसी ।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

बाराकोट – पुलिस की त्वरित कार्यवाही की बदौलत 24 घण्टे के अंदर बाराकोट के ग्राम पटयूरा, निवासी नबालिग बालक की सकुशल घर वापसी हो पाई । दो दिन पूर्व उक्त बालक प घर से बिना बतायें कही चला गया है व आपने साथ घर से जेवरात और नगद पैसें लेकर चला गया है। सूचना पर DCR के माध्यम सें जनपद के सभी थाना क्षेत्रो में सूचना प्रसारित कर तलाश गश्त जारी की गयी ! बालक की सकुशल बरामदगी हेतू एसपी चंपावत अजय गणपति ने एस0ओ0जी टीम को निर्देशित किया एसपी के निर्देश पर एस0ओ0जी0 प्रभारी मनीष खत्री के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम नें तलाश व सूचना संकलन व सर्विलांस के माध्यम सें तत्परता से कार्य करते हुए गुमशुदा बालक को रोडवेज स्टेशन खटीमा सें रोडवेज बस सं0 UKO7PA 2811 से दिल्ली जाते समय सकुशल बरामद किया गया। पूछने पर बालक ने बताया कि वह घर से नाराज होकर दिल्ली जा रहा था ! पुलिस ने बालक को संरक्षण में लेकर बैंग की तलाशी ली गयी तो बैग सें 01 नथ, 01 जोड़ी झुमकें, 01 मांग टीका व 4700 रू0 नगद भारतीय 50 रू0 नेपाली व 01 मोबाइल फोन, रूम की चाबी,व कपड़े बरामद हुए !! पुलिस ने बालक को उसकी बुआ आशा गोस्वामी w/o- उमेश नाथ निवासी चन्दफार्म अमन कलौनी-चुना भट्टा थाना बनवसा को मय बरामद जेवरात व रूपयें कें बाद कोन्सिलिंग कें सुपुर्दगी में दिया गया !एस0ओ0जी0 की तत्परता सें बालक असीम जोखिम में जाने से बच पाया उक्त चम्पावत पुलिस की कार्यवाही की परिजनों , लड़ीधुरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी व सभ्रान्त व्यक्तियों द्वारा प्रसंशा की गयी टीम में मनीष खत्री एस0ओ0जी0 प्रभारी ,HC मतलूब खान SOG,HC गणेश बिष्ट SOG,उमेश राज SOG
सूरज कुमार SOG, जोशी सर्विलांस, म0का0 ललिता ps बनवसाम0का0 ज्योति ps बनवसा आदि लोग मौजूद रहे


खबरे शेयर करे :
Previous post

टनकपुर नगर पालिका में हरेला श्रावण कार्यक्रम का हुआ आयोजन । क्विज, नृत्य व गायन की प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित ।

Next post

लोहाघाट सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को वित्तीय एव प्रशासनिक स्वीकृति को कांग्रेस ने बताया विधायक की उपलब्धि ।