स्कूली बच्चों को किया जागरूक।





*मेरो पहाड़*
चंपावत – लोहाघाट राजकीय इंटर कालेज पुलहिंडोला में कोतवाली पंचेश्वर की ओर से जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। प्रधानाचार्य जगत प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में उप निरीक्षक पिंकी धामी ने महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देते हुए उनसे बचने के तरीके बताए। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों की जानकारी दी। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस एप व गौरा शक्ति एप के बारे में जागरूक किया। साइबर अपराध, मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत भी कराया गया। उन्होंने यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन में तीन सवारी न बैठाने, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन ना चलाना, ओवर स्पीड वाहन न चलाने, चौपहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की अपील की।






