×

बाराकोट: गुलदार का आतंक तीन बकरियो ने गवाई अपनी जान।

बाराकोट: गुलदार का आतंक तीन बकरियो ने गवाई अपनी जान।

 

*मेरो पहाड़*
बाराकोट: गुलदार का आतंक तीन बकरियो ने गवाई अपनी जान
बाराकोट विकास खण्ड में गुलदार का आतंक जारी है शुक्रबार देर शाम ब्लाक की तड़ाग ग्रामपंचायत के निगालीगाड़ की गीता देवी पत्नी स्व खडक राम की तीन बकरियो को गुलदार ने मौत के घाट उतारा दिया गीता देवी की आजिविका ही बकरी पालन से चल रही है वही सूचना पर शनिवार को वन विभाग की टीम के द्वारा मोके पर जाकर
बकरियो को गुलदार द्रारा मारे जाने की पुष्टि की है ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा क्षेत्र में लगातार गुलदार का आतंक जारी है ग्रामीणों के कई मवेशियों को गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया है वन विभाग से कई बार गुलदार को पकड़े जाने की मांग की गई पर विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है वहीं लड़ीधुरा सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी व ग्रामीणों के द्वारा महिला को मुआवजा देने तथा गुलदार को पकड़ने की मांग की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement