×

मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन पहुँची टनकपुर पारम्परिक रीतिरिवाज व लोकनृत्य से हुआ पर्यटकों का स्वागत ।

मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन पहुँची टनकपुर पारम्परिक रीतिरिवाज व लोकनृत्य से हुआ पर्यटकों का स्वागत ।

खबरे शेयर करे :

  1. *मेरो पहाड़*

मानसखण्ड मन्दिर माला के तहत पुणे से उत्तराखंड के लिए पहली बार मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन के टनकपुर स्टेशन पहुँचने पर पर्यटकों का पारम्परिक रीतिरिवाज व लोक नृत्य से स्वागत किया गया । आज उत्तराखंड के मानसखंड मंदिरों के लिए मानसखंड एक्सप्रेस भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के 280 पर्यटकों के दल को लेकर टनकपुर पहुँची ।
जिले के पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् के तत्वावधान में पहुँची ट्रेन में 280 यात्री है इन्हें दो स्थानों से नानकमत्ता नैनीताल होते हुए व पूर्णागिरि चम्पावत होते हुए पूरे कुमाऊं में घुमाया जाएगा । जिसमे ये यात्री पूर्णागिरि धाम, चाय बागान, मायावती आश्रम , हाटकालिका, सूर्यमन्दिर कटारमल, जागेश्वर, कैंची धाम, नैनादेवी मन्दिर, नानकमत्ता गुरूद्वारासहित विभिन्न पर्यटक स्थलों में जायंगे । वही यात्रियों ने कहा कि भारत गौरव ट्रेन की यात्रा बहुत अच्छी रही पर्यटन विभाग द्वारा अच्छी सुविधाएं दी जा रही है ।


खबरे शेयर करे :