टनकपुर सैलानी गोठ में बहुउद्देशीय जन सुविधा शिविर का किया गया आयोजन।




*मेरो पहाड़*
रिपोर्टर – राजीव गुप्ता
टनकपुर सैलानी गोठ में बहुउद्देशीय जन सुविधा शिविर का किया गया आयोजन जिसमें लोगों की विभिन्न जन समस्याओं को सुना और तुरंत समस्याओं का निराकरण किया गया शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी गयी व प्रमाण पत्र बनाये गये । जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जन सुविधा शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया इस अवसर पर चिकित्सा विभाग द्वारा हेल्थ चेकअप कैम्प लगाकर उपचार किया गया व दवाइयां वितरित की गई । जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी का कहना है कि हम पूरे चंपावत जिले में कैंप लगा रहे हैं और लोगों की जन समस्याओं को सुनकर तुरंत उसका निराकरण कर रहे हैं आज जो लोगों की समस्या आई थी पेंशन से संबंधित राशन कार्ड आधार कार्ड आवास गौशाली सड़क की और अन्य समस्याओं का तुरंत निराकरण किया गया और हम ऐसे ही पूरे चंपावत में कैंप लगा रहे हैं और लोगों की जन समस्याओं को सुन रहे हैं






