×

चम्पावत जिले के लोहाघाट व चम्पावत व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियो को दिलाए गयी शपथ ।

चम्पावत जिले के लोहाघाट व चम्पावत व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियो को दिलाए गयी शपथ ।

*मेरो पहाड़*

चम्पावत जिले के लोहाघाट व चम्पावत व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई । जिले के लोहाघाट में नगर पंचायत हाल में मनीष जुकरिया को अध्यक्ष, दिनेश सुतेडी को उपाध्यक्ष, विवेक ओली को महामंत्री,व टीका देव को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गयी । तो वही चम्पावत में जीआईसी चौक स्थित शिवा रेजीडेंसी होटल में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने नगर अध्यक्ष विकास साह, महामंत्री हरीश सक्टा, उपाध्यक्ष कमलदीप तिवारी और कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पुजारी को शपथ दिलाई। पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद पदाधिकारियों ने संगठन हित में काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, जिला प्रभारी महेश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर वर्मा, जिला संरक्षक शंकर पांडेय, सीएम के विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नैनीताल व्यापार मंडल के महामंत्री हर्षवर्धन पांडेय, चम्पावत के जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, महामंत्री कमलेश राय, जिला कोषाध्यक्ष जगजीत सिंह गांधी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गर्ग, पूर्व नगर अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, विजय चौधरी विक्की, संरक्षक एनडी गड़कोटी, दीवान सिंह बोहरा, विक्रम खामी, बसंत तड़ागी, ललित गोस्वामी, रमेश अधिकारी और राजेंद्र बिष्ट समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन सामाजिक कार्यकर्ताा राजेंद्र गहतोड़ी ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

किरोड़ा नाले में वाहन के साथ बहे 9 वर्षीय बच्चे का अभी तक नही लग पाया सुराग । प्रशासन की मौजूदगी में पुलिस, एसडीआरएफ व एसएसबी जवानों का सर्च अभियान दूसरे दिन भी रहा जारी ।

Next post

टनकपुर नगर पालिका में हरेला श्रावण कार्यक्रम का हुआ आयोजन । क्विज, नृत्य व गायन की प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित ।