×

किरोड़ा नाले में वाहन के साथ बहे 9 वर्षीय बच्चे का अभी तक नही लग पाया सुराग । प्रशासन की मौजूदगी में पुलिस, एसडीआरएफ व एसएसबी जवानों का सर्च अभियान दूसरे दिन भी रहा जारी ।

किरोड़ा नाले में वाहन के साथ बहे 9 वर्षीय बच्चे का अभी तक नही लग पाया सुराग । प्रशासन की मौजूदगी में पुलिस, एसडीआरएफ व एसएसबी जवानों का सर्च अभियान दूसरे दिन भी रहा जारी ।

*मेरो पहाड़*

टनकपुर – शुक्रवार सुबह पूर्णागिरि मार्ग के उफनाए किरोड़ा नाले में मैक्स वाहन के साथ बहे 9 वर्षीय बच्चे का अभी तक नही लग पाया सुराग । घटना के बाद से ही प्रशासन की मौजूदगी में पुलिस ,एसडीआरएफ, एव एसएसबी के जवान का सर्च अभियान जारी है । शुक्रवार की रात में भी सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल पाया है। शनिवार को एसएसबी के गोताखोरों को भी सर्च आपरेशन में लगाया गया है।मालूम हो कि शुक्रवार सुबह टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर उफान में आए किरोड़ा नाले में एक मैक्स वाहन बह गया था। वाहन में नौ लोग सवार थे, जो मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस घटना में बलविंदर कौर 14 पुत्री सुखविंदर सिंह, निवासी विजयपुर पकडिय़ा, खटीमा तथा सोना कौर 24 पुत्री मक्खन सिंह, निवासी, रघुलिया खटीमा की मौत हो गई थी। जबकि नौ वर्षीय मंगल सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, निवासी विजयपुर पकडिय़ा, खटीमा लापता हो गया था। लापता बच्चे का सुराग शनिवार को दूसरे दिन भी नहीं लग पाया है। वाहन में सवार छह यात्रियों को टनकपुर अस्पताल में भर्ती करने के बाद रेफर कर दिया गया। बच्चे की तलाश में लगातार सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। शनिवार को सर्च टीम ने किरोड़ा नाले से लेकर करीब दो किलोमीटर दूर शारदा बैराज तक खोजबीन की। इधर सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मंगल सिंह की तलाश लगातार जारी है। शुक्रवार को हुए हादसे के बाद अब एसपी अजय गणपति के निर्देश पर ककरालीगेट एवं किरोड़ा नाले के पास पुलिस तैनात कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

चंपावत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाए जाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा बैनर के तहत विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन।

Next post

चम्पावत जिले के लोहाघाट व चम्पावत व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियो को दिलाए गयी शपथ ।