×

हरेला पर्व पर जिलेभर में बृहद पौधरोपण कार्यक्रमो का आयोजन जिले के बूम रेंज में एक पेड़ माँ के नाम थीम पर विभिन्न विभागों ने मिलकर ली शपथ ।

हरेला पर्व पर जिलेभर में बृहद पौधरोपण कार्यक्रमो का आयोजन जिले के बूम रेंज में एक पेड़ माँ के नाम थीम पर विभिन्न विभागों ने मिलकर ली शपथ ।

खबरे शेयर करे :

मेरो पहाड़

हरेला पर्व पर जिलेभर में बृहद पौधरोपण कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिले के बूम वन क्षेत्र, सूखीढॉग अन्तर्गत स्थापित हरेला वन कलसनदेव, जड़ियाखाल, वन पंचायत तलियाबांज, नौलापानी, पोथ एवं बस्तिया अनुभाग के पूर्वी छीनी क०सं० 8 के साथ-साथ रेंज के विभिन्न स्थानों में बृहद स्तर पर पौधरोपण कर “एक पेड़ मां के नाम” संदेश के साथ वृक्षारोपण अभियान चलाकर हरेला पर्व का शुभारंभ किया गया। जिसमें वन विभाग के साथ अन्य विभागों द्वारा भी पौधारोपण में प्रतिभाग किया गया। आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए स्थानीय जनता एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को पर्यावरण के प्रति प्रेरित किया गया तथा इस अवसर पर पौधों के संरक्षण एवं संर्वधन का भी संकल्प लिया गया। इस हरेला पर्व के अवसर पर वर्षाकाल में सभी लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु जागरूक किया गया जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही रेंज अन्तर्गत स्थापित बस्तिया पौधालय से भी विभिन्न विभागों, सामाजिक संस्थाओं आदि को इस अवसर पर निःशुल्क पौध का वितरण भी किया गया। जिसमें विभागीय कर्मचारियों के साथ अन्य विभागों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर वन क्षेत्र अधिकारी गुलजार हुसैन, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजयपाल प्रजापति,अनुभाग अधिकारी बस्तियां महेश सिंह अधिकारी,सुरेंद्र सिंह बोरा वन दरोगा, चंद्र कुवर बिष्ट वन दरोगा, प्रदीप चौहान वन दरोगा,नारायण दत्त जोशी वन आरक्षी, प्रियंका बिष्ट वन आरक्षी,बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :
Previous post

*हरेला पर्व पर चंपावत में हरियाली का संकल्प: ‘एक पेड़ मां के नाम’ को जनआंदोलन का रूप”*

Next post

मेरो पहाड़ चैनल के *गाँव की चुनावी हलचल* में आज चर्चा करँगे धुरा जिला पंचायत सीट की । इस सीट के चुनावी मिजाज पर क्या कहते है सामाजिक कार्यकर्ता सुन्दर सिंह बोहरा नवीन भट्ट की ये रिपोर्ट——-