×

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जिला मुख्यालय में बाईक जागरूकता रैली तो वही बनबसा में स्कूली बच्चों कीनशे के जागरूकता को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जिला मुख्यालय में बाईक जागरूकता रैली तो वही बनबसा में स्कूली बच्चों कीनशे के जागरूकता को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चम्पावत – अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । जिला मुख्यालय पर लोगों को मादक पदार्थो/ ड्रग्स के सेवन से बचाव हेतु जागरूक करने के लिए बाइक रैली निकाली गई । इस बाइक रैली को पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा पुलिस लाईन चम्पावत से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस रैली में ए0एन0टी0एफ0, कोतवाली चम्पावत, यातायात पुलिस, पुलिस कार्यालय में नियुक्त पुलिस बल तथा पंचम वाहिनी एसएसबी चम्पावत के अधिकारियों/जवानों द्वारा बाईक रैली निकालकर स्थानीय लोगों को नशे से दूर रहने/बचाव हेतु जागरूक किया गया जागरूकता रैली पुलिस लाईन चम्पावत से होते हुए मुख्य बाजार-छतार-कलेक्ट्रैट रोड से वापस मुख्य बाजार होते हुए वापस पुलिस लाईन चम्पावत तक निकाली गयी।उक्त रैली के माध्यम से स्थानीय लोगों, युवाओ, वाहन चालको, व्यापारियो व अन्य गणमान्य व्यक्तियो को ड्रग्स जागरूकता अभियान तथा अन्तराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के बारे में जागरूक किया गया । साथ ही सभी लोगों को मादक पदार्थो (शराब, चरस, स्मैक व अन्य)/ड्रग्स के सेवन से मानव शरीर तथा घर परिवार में पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दुर रहने की अपील की गयी व नशे के कारण जीवन को तबाह होने से बचाने का सन्देश दिया गया इस अवसर पर युवा कल्याण नशा मुक्ति केन्द्र बनबसा में भर्ती मरीजो को जागरूक किया गया नई बस्ती के स्कूली बच्चों से नशे के सम्बन्ध में पेन्टिग पर जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित करायी गयी।


खबरे शेयर करे :
Previous post

चम्पावत में पुलिस अधिकारियो के हुए तबादले । कई थानाध्यक्ष हुए इधर से उधर।

Next post

जनप्रतिनिधियों की शिकायत का तत्काल हुआ असर । चम्पावत जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह यादव से छीना एसीएमओ एनएचएम का चार्ज ।