×

जनप्रतिनिधियों की शिकायत का तत्काल हुआ असर । चम्पावत जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह यादव से छीना एसीएमओ एनएचएम का चार्ज ।

जनप्रतिनिधियों की शिकायत का तत्काल हुआ असर । चम्पावत जिले के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह यादव से छीना एसीएमओ एनएचएम का चार्ज ।

खबरे शेयर करे :

 

*मेरो पहाड़*

चम्पावत – जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर टीबी क्लीनिक चम्पावत डॉ कुलदीप सिंह यादव को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एनएचएम) के पद से अवमुक्त कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के के अग्रवाल ने बताया कि उनके स्थान पर कार्यहित में एनएचएम का प्रभार डॉ० इन्द्रजीत पाण्डे को सौंपा गया है। उन्होंए बताया कि डॉ इन्द्रजीत पाण्डे अग्रिम आदेशों तक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एनएचएम) चम्पावत के समस्त दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में डा.इद्रजीत पांडे के ट्रेनिंग में जाने के कारण यह दायित्व स्वयं मुख्य चिकित्साधिकारी केके अग्रवाल देखेंगे। गौरतलब है कि डॉ कुलदीप सिंह यादव पर लंबे समय से लोगो के साथ अभद्रता की शिकायत होती रही थी । तथा आज सभी जनप्रतिनिधियों ने इस सम्बंध में प्रभारी सचिव को ज्ञापन भी सौपा था ।


खबरे शेयर करे :
Previous post

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर चम्पावत जिले के विभिन्न स्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जिला मुख्यालय में बाईक जागरूकता रैली तो वही बनबसा में स्कूली बच्चों कीनशे के जागरूकता को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

Next post

नगला तराई में बाघ का आतंक जारी । कई मवेशियों पर हमला कर उन्हें बना चुका है निवाला ।