×

जनजाति गौरव दिवस समारोह के अवसर पर टनकपुर नगर पालिका में ख़िरद्वारी के ग्रामीणों ने सुना प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण साथ ही उठाया विभिन्न योजनाओं का लाभ।

जनजाति गौरव दिवस समारोह के अवसर पर टनकपुर नगर पालिका में ख़िरद्वारी के ग्रामीणों ने सुना प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण साथ ही उठाया विभिन्न योजनाओं का लाभ।

खबरे शेयर करे :

*मेरो पहाड़*

चंपावत के टनकपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती के अवसर पर चंपावत जिले के टनकपुर नगर पालिका में जनजाति गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में जिले के एकमात्र जनजाति गांव ख़िरद्वारी के ग्रामीणो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रशासन भी सुनाया गया तथा बहुउद्देश्यीय कैंप का आयोजन ग्रामीणों के जमीन के पट्टे व आधार प्रमाण पत्र, राशन कार्ड ,पेंशन योजनाओं का लाभ के साथ ही खाद बीज दवाई व कम्बल का वितरण किया गया ।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि जनजाति लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के साथ ही ख़िरद्वारी को उत्तराखंड का आदर्श गांव बनाने के प्रयास किया जा रहे हैं कार्यक्रम में बहुउद्देशीय शिविर के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है साथ ही ग्रामीणों के आधार राशन कार्ड पेंशन योजनाओं का लाभ आवास गौशाली सड़क सहित विभिन्न मूलभूत ज़रूरतें के प्रमाण पत्र वितरीत किए गए । साथ ही कार्यक्रम में लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया गया । ग्राम प्रधान सचिन रावत ने बताया कि भारत सरकार की जनमन योजनाओं के तहत गांव में विभिन्न विकास कार्य किया जा रहे हैं आज जनजाति गौरव समारोह के माध्यम से ग्रामीणों को प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनाया गया जिससे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में लोगों के विभिन्न प्रमाण पत्र तो बनाए गए साथ ही उन्हें दवाई और कंबल वितरित किए गए इस अवसर पर कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, सीडीओ संजय सिंह, तहसीलदार जगदीश गिरी, नगर पालिका ईयो भूपेंद्र प्रकाश जोशी, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुमार, मान बहादुर पाल और अन्य लोग मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :