चम्पावत जिले में विजय दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन युद्ध दौरान शहीद सैनिकों को पुष्प एवं पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शहीदों की वीरांगनाओं व युद्ध में शामिल सैनिकों को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित ।



मेरो पहाड़
चम्पावत जिले में विजय दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस अवसर वीर शहीद सैनिको को पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दी गयी व वीर सैनिको व वीरांगनाओ को सम्मानित किया गया । जिले के लोहाघाट में पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में विजय दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत पांडेय द्वारा ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया गया । तो वही पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल , पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा , सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन जी एस देव, ,प्रहलाद मेहता , तहसीलदार जगदीश नेगी , सहित पूर्व सैनिकों द्वारा स्मृति पटल पर पुष्प अर्पित किया । बाद में सैनिक विश्राम गृह सभागार में वीर सैनिको व वीरांगनाओ को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर युद्घ के दौरान रहे पूर्व सैनिकों द्वारा अपने अपने विचार साझा किए । इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, राजेन्द्र गडकोटी, सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।












