पत्रकारिता के बदलते स्वरूप पर जिला सूचना सभागार में पत्रकार गोष्ठी का आयोजन।




मेरो पहाड़
राष्ट्रीय प्रेस दिवस की 58वीं वर्षगांठ के अवसर पर चम्पावत जिला सूचना सभागार में प्रेस की बदलती प्रकृति विषय पर गोष्टी का आयोजन किया गया
वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पाण्डेय की अध्यक्षता व सतीश जोशी के संचालन में गोष्ठी में गणेश पांडेय ने सभी को *राष्ट्रीय प्रेस दिवस* की शुभकामनाएं दी और कहा कि भारतीय प्रेस परिषद् ने इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस की थीम *प्रेस की बदलती प्रकृति* एक अच्छा विषय है चुना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार प्रेस के महत्व पर जोर देता है। उन्होंने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र में *चौथा स्तंभ* माना गया है, जो समाज को जागरूक करने, लोकतंत्र को मजबूत करने व सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने और विचारों को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित हिंदुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार सतीश चंद्र जोशी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया से संबंधित चुनौतियों और बदलते स्वरूप में पहले से काफी परिवर्तन हुआ है। साथ ही कहा कि *फेक न्यूज़, गलत सूचनाएं और सेंसरशिप* जैसी समस्याओं से निपटने के उपायों पर भी आज विचार करने की आवश्यकता है।
दूरदर्शन के पत्रकार चन्द्र बल्लभ ओली ने कहा कि हाल के वर्षों में मीडिया में बहुत बड़ा परिवर्तन दिखने को मिला है। कुछ समय से सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के आने से समाचार की पहुँच का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि बदलते प्लेटफ़ॉर्म ने छोटे शहरों, कस्बों की खबरें आदि को भी सशक्त बनाया है।
देवभूमि टुडे के वरिष्ठ पत्रकार चन्द्र शेखर जोशी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता और समावेशी संवाद के माध्यम से कम प्रतिनिधित्व वाले समुदायों का अधिक प्रतिनिधित्व संभव हो पाये, जिस हेतु समाचार की विश्वसनीयता बनाए रखने हेतु हम सभी को संकल्प लेना चाहिए गोष्ठी में पत्रकारों ने वेबाकी के साथ अपने विचार व्यक्तकिये इस अवसर पर राजीव मुरारी, जीवन बिष्ट ,विनोद चतुर्वेदी, सुरेश उप्रेती , विपिजोशी पुष्कर बोहरा, लक्ष्मण बिष्ट ,गिरीश बिष्ट, मोहन जोशी, दिनेश चंद पांडे, शुभम गौड़, विनोद पाल, गणेश पांडे, जया पुनेठा सूरी पन्त संजयभट्ट, सुरेश गडकोटी ,सुरेश जोशी, सचिन टम्टा के अलावा सूचना विभाग की आशा गोस्वामी, रजत रावत ,सुरेश चंद्र पांडेय,गीता ,खीम आदि लोग भी मौजूद थ।






