देवदार वन क्षेत्र में कूड़ा फेंकने पर लोगों में आक्रोश लोहाघाट एसडीएम से कार्रवाई करने की मांग ।






*मेरो पहाड़*
चंपावत/लोहाघाट – लोहाघाट डिग्री कॉलेज सड़क में बारीगाढ़ के निकट कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा देवदार वन क्षेत्र को टचिंग ग्राउंड के रूप में प्रयोग करने पर स्थानीय लोगों ने उप जिलाधिकारी से कार्यवाही करने की माँग की है। लोगों का कहना बहुमूल्य देवदार वन क्षेत्र में चारों ओर कूड़ा बिखरा पड़ा है तथा देवदार के पेड़ों के सूखने का खतरा बढ़ गया है असामाजिक तत्वों की हरकत पर लोगो मे खासा आक्रोश बना है । शनिवार को पूर्व पालिका सभासद राजकिशोर शाह व अन्य पर्यावरण प्रेमीयो ने देवदार बनी की दशा पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट से देवदार बनी में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है सभासद शाह व लोगों ने कहा ठीक लोहाघाट रेंजर कार्यालय की नाक के नीचे इस प्रकार से रिजर्व फॉरेस्ट में अंधाधुंध कूड़ा फेंका जा रहा है पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है कूड़े से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध उठ रही है तथा जंगल में आग लगने का खतरा पैदा हो गया है तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है उन्होंने प्रशासन से इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने तथा स्वच्छता अभियान चलाने की मांग की है उन्होंने कहा इतनी खूबसूरत देवदार बनी को पर्यावरण के दुश्मन टचिंग ग्राउंड में बदल रहे हैं सभासद शाह ने कहा हमें पूरा भरोसा है एसडीएम लोहाघाट इस मामले का संज्ञान लेंगी और इन अराजक तत्वो पर लगाम लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करेंगी






