×

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित पडासोसेरा क्वारर्खोली सड़क वर्षों बाद भी डामरीकरण के अभाव में बाट जोह रही । ग्रामीणों ने शीघ्र डामरीकरण को लेकर किया प्रदर्शन ।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित पडासोसेरा क्वारर्खोली सड़क वर्षों बाद भी डामरीकरण के अभाव में बाट जोह रही । ग्रामीणों ने शीघ्र डामरीकरण को लेकर किया प्रदर्शन ।

*मेरो पहाड़*
बाराकोट – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित पडासोसेरा क्वारर्खोली सड़क बर्षो बाद भी डामरीकरण के अभाव में बाट जोह रही है । सड़क पूरी तरह गड्ढों से भर चुकी है जिसमें वाहन चलाना दुर्घटनाओं को दावत देना हो रहा है वाहन चालक यात्रियों व अपनी जान को जोखिम में डालकर वाहन चलाने को मजबूर है शनिवार को क्षेत्र के जागरूक युवा कृष्णा अधिकारी के नेतृत्व में पडासोशेरा गांव के युवाओं ने बदहाल सड़क में खड़े होकर सड़क में डामरीकरण की मांग करते हुए विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया
कृष्णा अधिकारी व युवाओं ने कहा वर्षों से सड़क गड्ढा युक्त हो चुकी है कई बार विभाग से गुहार लगाने के बाद भी सड़क में डामरीकरण नहीं किया गया आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं बदहाल सड़क में हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है बीमार व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल आने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कृष्णा ने कहा विभाग सड़क बनाकर भूल गया है विभाग को ग्रामीणों की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है वही आक्रोसित युवाओं ने मुख्यमंत्री वह डीएम चंपावत से सड़क में डामरीकरण की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है अगर जल्द सड़क में डामरीकरण नहीं किया गया तो वह पीएमजीएसवाई के खिलाफ आंदोलन शुरू कर देंगे अगर सड़क में कोई दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी प्रहदर्शन करने में गोलू अधिकारी ,बलवंत अधिकारी ,अमित बिष्ट ,गोकुल अधिकारी, भारत अधिकारी ,ललित अधिकारी ,मनोज अधिकारी राहुल अधिकारी, सुमित अधिकारी,प्रकाश अधिकारी मोहित अधिकारी ,मनोज अधिकारी ,सूरज अधिकारीआदि यूवा मोजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement