×

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के डीपीआर के लिए टेंडर निकलने पर लोहाघाट विधायक अधिकारी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के डीपीआर के लिए टेंडर निकलने पर लोहाघाट विधायक अधिकारी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

*मेरो पहाड़*

लोहाघाट – लोहाघाट नगर के लिए लंबे समय से पेयजल की समाधान के लिए सरयू पेयजल लिफ्ट योजना की टेंडर प्रकिया निकलने के लिए लोहाघाट विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया । घाट सरयू नदी से लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण में युद्ध स्तर पर जल निगम द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इस दिशा में जल निगम के अधिशासी अभियंता बीके पाल द्वारा योजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए उच्च कोटि की कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं । पाल के अनुसार डीपीआर बनते ही धनावंटन के साथ ही युद्ध स्तर पर योजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वही लोहाघाट विधायक खुसाल सिंह अधिकारी ने कहा जनता के सहयोग से विधायक निर्वाचित होने के साथ ही उन्होने नगर के लोगों को गंभीर पेयजल समस्या से राहत दिलाने के लिए लगातार प्रयास शुरू कर दिए गए थे तथा मुख्यमंत्री धामी के द्वारा उनकी इस मांग को अपनी प्रथम वरीयता सूची में शामिल कर बाकायदा इसकी घोषणा भी की गई थी। इसके बाद इस कार्य में तेजी आने लगी। विधायक अधिकारी ने कहा उत्तराखंड में लोहाघाट ऐसा नगर होगा जहां बरसात में भी लोगों को तीसरे या चौथे दिन पानी मिल पाता है। पेयजल के अभाव के कारण नगर का न केवल विकास अवरुद्ध हो गया है, बल्कि नगर के लिए सिवर लाइन के निर्माण में भी पानी का अभाव सबसे बड़ी बाधा बना हुआ है। विधायक अधिकारी ने कहा लोहाघाट की जनता की सबसे बड़ी मांग पूरी करने के लिए वे क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते है। विधायक अधिकारी ने कहा इस योजना के निर्माण से लोहाघाट नगर सहित सैकड़ो गांवो को योजना का लाभ पहुंचेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous post

शहरी क्षेत्रों के साथ -साथ ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में भी मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस । लोगों ने बढ़चढ़ कर किया प्रतिभाग ।शहरी क्षेत्रों के साथ -साथ ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में भी मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस । लोगों ने बढ़चढ़ कर किया प्रतिभाग ।

Next post

चंपावत:स्वाला के निकट पिकअप वाहन गिरने से एक की मौत एक घायल।